
Ramadan 2025: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत इन बड़े शहरों में 11 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
Ramadan 2025: इस्लाम का पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है. रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. मंगलवार 11 मार्च को दसवें रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में 11 मार्च का सहरी और इफ्तार का समय.
रमजान की शुरुआत हो चुकी है. यह इस्लाम का सबसे पवित्र महीना कहा जाता है. अभी तक 9 रोजे रखे जा चुके हैं. मंगलवार 11 मार्च को दसवें रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान का पाक महीना खुदा की इबादत का महीना बताया गया है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे-नमाज के पाबंद रहते हैं. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं और शाम में इफ्तार के समय रोजा खोल लेते हैं.
देश में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार का समय आगे-पीछे होता है. ऐसे में जिस शहर में आप हैं, वहां के अनुसार ही इफ्तार और सहरी का समय तय होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 11 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय 6 बजकर 30 मिनट पर है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 15 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 34 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 48 मिनट है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











