
Ramadan 2023: लखनऊ, पटना, दिल्ली समेत इन बड़े शहरों में 28 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है. 28 मार्च यानी मंगलवार को पांचवा रोजा रखा जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में रमजान के पांचवे दिन यानी 28 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय.
इस्लाम का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है. यह पाक महीना इबादत का महीना होता है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. रमजान में मुस्लिम लोग सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं और शाम में इफ्तार के समय रोजा खोल लेते हैं.
देश में अलग-अलग शहरों में सेहरी और इफ्तार का समय थोड़ा आगे थोड़ा पीछे होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 28 मार्च 2023 को सेहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 39 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 23 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 29 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 52 मिनट है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











