
Ramadan 2023: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत इन बड़े शहरों में 26 मार्च को क्या है सहरी और इफ्तार की टाइमिंग?
AajTak
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में रमजान के दूसरा दिन यानी 25 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय.
रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. रमजान का महीना पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस्लाम में रमजान को बरकतों का महीना कहा गया है. इस महीने मुस्लिम लोग रोजा रखने के साथ कुरान की तिलावत और अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. रमजान में सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत की जाती है, जिसे शाम में इफ्तार के समय खोल लिया जाता है.
मालूम हो कि सहरी और इफ्तार का समय हर शहर में थोड़ा आगे पीछे होता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 25 मार्च 2023 का सहरी और इफ्तार का समय.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 04 बजकर 59 मिनट बजे खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 38 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 22 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 41 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 51 मिनट है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











