
Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर डेढ़ घंटे रहेगा राहु काल, इन 5 गलतियों से भी रहें सावधान
AajTak
Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कलाई पर राखी बांधती हैं. ज्योतिषिविद कहते हैं कि रक्षा बंधन पर कई लोग जाने-अनजाने में बड़ी गलतियां कर जाते हैं जो बेहद अशुभ होती हैं.
रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कलाई पर राखी बांधती हैं. ज्योतिषिविद कहते हैं कि रक्षा बंधन पर कई लोग जाने-अनजाने में बड़ी गलतियां कर जाते हैं जो बेहद अशुभ होती हैं. आइए आपको बताते हैं कि रक्षा बंधन पर किन गलतियों से बचना चाहिए. रक्षा बंधन पर भद्रा काल और राहु काल में राखी नहीं बांधी जाती है. इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं होगा, लेकिन शाम 5 बजकर 16 मिनट से लेकर 6 बजकर 54 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस बीच भाई की कलाई पर भूल से भी राखी ना बांधें. 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी. इसके बाद दिन भर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा सकता है. जबकि पूर्णिमा तिथि शाम 05 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगी. इसलिए 05.31 से पहले ही भाई की कलाई पर राखी बांध दें.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











