
Rakhi Sawant ने Prem Chopra के फ्रैक्चर्ड हाथ पर किया Kiss, एक्टर बोले- बहुत स्वीट
AajTak
वायरल वीडियो में प्रेम चोपड़ा के हाथ पर चोट लगी हुई नजर आ रही है और उनके हाथ पर प्लास्टर भी चढ़ा हुआ है. राखी प्रेम चोपड़ा के प्लास्टर हुए हाथ पर किस करते हुए दिखाई दे रही हैं. किस करते हुए राखी उन्हें जल्दी ठीक होने की दुआएं भी दे रही हैं.
कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत कई लोगों की फेवरेट हैं. राखी हाल ही में दुबई में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं. इस इवेंट में काजोल,विवेक ओबेरॉय, सनी लियोनी समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी- मानी हस्तियों ने शिरकत की थी. सीनियर्स एक्टर्स में प्रेम चोपड़ा और रंजीत ने भी इस इवेंट में शामिल होकर शोभा बड़ाई. राखी सावंत इस दौरान प्रेम चोपड़ा से मिली थीं और दोनों की मुलाकात का दिल को छू लेने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












