
Rakhi Sawant ने Ex हसबैंड रितेश पर लगाया सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक करने का आरोप, पुलिस में की शिकायत, बोलीं- ऐसा पति...
AajTak
राखी सावंत का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है. राखी ने अपने अकाउंट्स हैक होने का आरोप अपने एक्स हसबैंड रितेश पर लगाया है. राखी का कहना है कि रितेश उन्हें बर्बाद करना चाहता है और इसलिए वो ये सब कर रहा है.
एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत इन दिनों मुश्किलों में हैं. परेशान होने वाली बात भी है. राखी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए हैं. वो अपने अकाउंट पर एक्सेस नहीं कर पा रही है. सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने पर राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. राखी ने अब इसकी पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है.
राखी ने पुलिस में की शिकायत
राखी सावंत का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है. राखी ने अपने अकाउंट्स हैक होने का आरोप अपने एक्स हसबैंड रितेश पर लगाया है. राखी का कहना है कि रितेश उन्हें बर्बाद करना चाहता है और इसलिए वो ये सब कर रहा है.
वीडियो में राखी रोते-बिलखते हुए कहती हैं- वो भूल गया मैंने तीन साल कैसे निकाले हैं. मेरा मन जानता है. लॉकडाउन में शादीशुदा होने के बावजूद मैं अकेले रही हूं. कभी हेल्प नहीं की मेरी. भगवान ऐसा पति किसी को ना दे.
राखी आगे कहती हैं- इसलिए मैंने छोड़ दिया उसे. बिग बॉस में मैंने देखा उसने मुझपर कितना चिल्लाया. अभी मैं पुलिस स्टेशन आई हूं. मैं आशा करती हूं कि सब कुछ अच्छा हो.
Cyber Vaar Season 1 Review: 'आपको कोई देख रहा है', ये कोई कौन है...? साइबर वर्ल्ड के क्राइम को दिखाती है सीरीज

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












