
Rakhi Sawant के पति Ritesh पर होगा एक्शन, सास को पसंद नहीं दूसरी बहू
AajTak
शादी बेतिया के एक विवाह भवन से ही हुई थी. उसके बाद से उनकी बहन को उनके पति, सास, ससुर व ननद मारपीट करते थे. इसको लेकर मुकदमा हुआ था, जो बाद में सुलझा था.
बिग बॉस शो में अभिनेत्री राखी सावंत के पति के रुप में प्रतिभागी बने बेतिया के रितेश राज की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. रितेश की पत्नी के भाई रविकांत कुमार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है. पश्चिमी चंपारण एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि रविकांत कुमार ने आवेदन दिया है. जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी बहन स्गिनधा प्रिया की शादी 1 दिसंबर 2014 को सेवानिवृत स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद के पुत्र रितेश राज से हुई थी. शादी बेतिया के एक विवाह भवन से ही हुई थी. उसके बाद से उनकी बहन को उनके पति, सास, ससुर व ननद मारपीट करते थे. इसको लेकर मुकदमा हुआ था, जो बाद में सुलझा था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












