
Rajinikanth के फैंस ने बकरे की दी बलि, खून से किया 'Annaatthae' पोस्टर का अभिषेक
AajTak
All India Rajinikanth Rasikar Mandram (रजनीकांत का फैन क्लब) के एडमिनिस्ट्रेटर वीएम सुधाकर ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने इसे अप्रिय बताया है और आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने दशकों से फैंस के बीच अपना रुतबा जमा कर रखा है. रजनीकांत के चाहने वाले उनकी इज्जत इस कदर करते हैं कि उनकी तस्वीरों को भगवान की तरह पूजा जाता है. हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म Annathae से एक्टर का पहला लुक रिलीज किया गया है. इस पोस्टर के आते ही फैंस इतने उतावले हो गए कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.
खुद को रजनीकांत का फैन बताने वाले एक ग्रुप ने एक्टर की फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही बकरे की बलि चढ़ा दी. बकरे की बलि देते ही लोगों ने उनके खून से रजनीकांत के पोस्टर पर अभिषेक किया. Superstar #Rajinikanth fans sacrificed goat & offered blood abishekam to #Annaatthe first look poster.#AnnaattheFirstLook pic.twitter.com/47wNswxmLu

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












