
Railway Trains Cancelled: रेलवे ने आज रद्द कर दीं 200 से ज्यादा ट्रेनें, कई गाड़ियों का बदला रूट, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
AajTak
Trains Cancelled Today 17 July 2022: भारतीय रेलवे ने विभिन्न रूट्स की कुल 205 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है. जबकि, 23 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया है. यहां देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट.
Train Running Status, enquiry.indianrail.gov.in: भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर विकास कार्य करता है. इसके चलते कई बार रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है या ट्रेनों के रास्ते में बदलाव करना पड़ता है. यात्रियों को ट्रेन रद्द होने या रास्ते में बदलाव करने से कोई परेशानी न हो इसलिए रेलवे रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी पहले ही दे देता है. रेलवे ने आज, 17 जुलाई को कुल 205 ट्रेनों को रद्द किया है. इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
भारतीय रेलवे (Indian Railways) की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह करीब 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 205 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल (Full Cancelled Trains) कर दिया गया है, जबकि, 23 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. कैंसिल ट्रेनों की इस लिस्ट में यूपी, हैदराबाद समेत देश के विभिन्न रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई गाड़ियां शामिल हैं.
आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 17 जुलाई को सुबह 9 बजे तक 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट (Diverted Trains) किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन में सफर के लिए घर से निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
Fully Cancelled Trains Today 17 July 2022: पूरी तरह रद्द की गईं ये ट्रेनें
बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







