
Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में हुए शामिल, 4 महीने में चुनावी राज्य बिहार के तीसरे दौरे पर
AajTak
राहुल गांधी चार महीने के भीतर तीसरे बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस समर्थकों में राहुल गांधी के करीब पहुंचने की होड़ दिखाई दी.
बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस पार्टी साल की शुरुआत से ही चुनावी मोड में आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक्टिव मोड में आ गए हैं. राहुल गांधी पिछले चार महीने में तीसरी बार बिहार के दौरे पर हैं. राहुल गांधी आज यानी 7 अप्रैल को बेगूसराय में चल रही कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए.
कन्हैया कुमार की पदयात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस समर्थकों में जोरदार उत्साह नजर आया. पदयात्रा की शुरुआत हो चुकी है और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल हो रहे हैं. राहुल गांधी के करीब पहुंचने को लेकर कांग्रेस समर्थकों में होड़ नजर आई. राहुल गांधी का बेगूसराय से पटना पहुंचने का भी कार्यक्रम है जहां वह संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे.
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सबसे पहले बेगूसराय पहुंचेंगे. बेगूसराय में वह सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे. राहुल गांधी के तीन किलोमीटर तक कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में चलने का कार्यक्रम है. राहुल गांधी इस दौरान आम जनता से भी बात करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे. राहुल गांधी बेगूसराय से पटना रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करनी है.
यह भी पढ़ें: बिहार: जिस दुर्गा मंदिर में कन्हैया कुमार ने की सभा, वहां के प्रांगण को लोगों ने गंगाजल से धोया!
सदाकत आश्रम जाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के बाद बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे. राहुल गांधी सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, बिहार कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद राहुल गांधी का ये पहला बिहार दौरा है. बिहार कांग्रेस की नई टीम के साथ राहुल गांधी की ये पहली बैठक होगी. राहुल गांधी की इस बैठक के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







