
Raghav Parineeti Wedding: रॉयल ब्राइड बनेंगी परिणीति, इस कलर का होगा शादी का जोड़ा, सामने आई इन्साइड डिटेल
AajTak
परिणीति और राघव की जिंदगी का ये बेहद खास और बड़ा दिन है. कपल इसकी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है. शादी भले ही 24 सितंबर को है लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन्स दो दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगे. हर एक रस्म के लिए एक्ट्रेस ने अलग आउटफिट पहनने की प्लानिंग की है. इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त और स्टार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को चुना है.
जल्द ही शहनाई और ढोल-नगाड़ों की आवाज से राजस्थान का उदयपुर गूंजने वाला हैं. क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने लव राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. 24 सितंबर को ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा. इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है. शादी का वेन्यू, गेस्ट लिस्ट सब बन के तैयार हो चुकी है. वहीं ये भी तय किया जा चुका है कि परिणीति किस स्टार डिजाइनर के डिजाइन किए आउटफिट्स पहनेंगी. इंडिया टुडे को इसकी एक्सक्लुसिव रिपोर्ट मिली है.
डिजाइनर जोड़े में सजेंगी परिणीति
परिणीति और राघव की जिंदगी का ये बेहद खास और बड़ा दिन है. कपल इसकी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है. शादी भले ही 24 सितंबर को है लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन्स दो दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगे. हर एक रस्म के लिए एक्ट्रेस ने अलग आउटफिट पहनने की प्लानिंग की है. इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त और स्टार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को चुना है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- परिणीति और मनीष बहुत अच्छे दोस्त हैं. मनीष को बहुत अच्छे से परिणीति के स्टाइल का अंदाजा है. वो कैसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, उनका तरीका क्या है, और खासकर वो अपनी शादी में कैसा दिखना चाहती हैं. वो शुरू से ही अपनी चॉइस को लेकर क्लियर थीं कि वो मनीष मल्होत्रा ब्राइड बनना चाहती हैं. सोर्स के मुताबिक परिणीति ने अपनी शादी के लिए बेसिक सॉलिड पेस्टल कलर का लहंगा चुना है. इसे वो स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ मैच करेंगी.
हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि परिणीति अपने वेडिंग फंक्शन्स के आउटफिट के लिए मनीष मल्होत्रा को ही चूज करेंगी. उन्होंने अपनी सगाई के लिए भी मनीष का ही डिजाइन किया पेस्टल ग्रीन आउटफिट पहना था. साथ ही राघव के कपडों को भी मनीष ने ही डिजाइन किया था.
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ये रॉयल होगी वेडिंग

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












