
Radhe Shyam Trailer: प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, अनोखी है कहानी
AajTak
ये दिलचस्प ट्रेलर मैसिव, कलरफुल और बिग स्केल पर नजर आ रहा है. ट्रेलर में प्रभास और पूजा हेगड़े की खूबसूरत केमिस्ट्री के अलावा अलग-अलग लैंडस्केप और एग्जॉटिक इंटरनेशनल लोकेशन्स को भी खूबसूरती से दिखाया गया है. विक्रमादित्य की दुनिया के गहरे राज ने फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ा दिया है.
पैन इंडिया स्टार प्रभास ने फैंस का दिन बना दिया है. क्रिसमस वीक में एक्टर ने सैंटा बन अपने फैंस को खूबसूरत गिफ्ट दिया है. एक्टर की मचअवेटेड फिल्म 'राधे श्याम' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस अब दिल थाम कर बैठ जाइए. क्योंकि 2021 का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज हो गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












