
Radhe Shyam: प्रभास-पूजा की 'आशिकी आ गई', चलेगा अरिजीत सिंह की आवाज में रोमांस का जादू
AajTak
राधे श्याम की टीम ने सॉन्ग 'आशिकी आ गई' का टीजर साझा किया है. टीजर में देखा जा सकता है कि प्रभास और पूजा समंदर किनारे नीले रंग के मैचिंग आउटफिट में टहलते हुए इसे ड्रीम सीक्वेंस जैसा फील दे रहे हैं.
साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे श्याम' 2022 की सबसे बड़ी फिल्म होने का दावा करती है. अब फिल्म के रिलीजिंग डेट के करीब आते ही फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाना शुरू कर दिया है. फिल्म के नए गाने का टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर में प्रभास और पूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री देख, दर्शक गाना देखने खींचे चले आएंगे. यह सॉन्ग 1 दिसंबर को रिलीज होगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












