
QUAD की मीटिंग, फिर विदेश सचिव के साथ द्विपक्षीय वार्ता, अमेरिका के NSA से भी मिले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण में हिस्सा लिया और अमेरिकी विदेश सचिव और एनएसए के साथ द्विपक्षीय चर्चा की. उन्होंने क्वाड की बैठक में भी हिस्सा लिया, जिसमें डो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता पर जोर दिया गया.
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका में हैं. वह डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर गए थे. यहां उन्होंने QUAD देशों के विदेश मंत्री स्तर की मीटिंग में भी शिरकत की, और अमेरिका के नए विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की गई. विदेश मंत्री ने अमेरिका के नए सिक्योरिटी एडवाइजर माइकल वाल्ट्ज से भी मुलाकात की.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स पोस्ट में शेयर की और लिखा, "विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए सेक्रेटरी रूबियो से मिलकर खुशी हुई." उन्होंने कहा, "हमने बड़ी द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसके सेक्रेटरी रुबियो प्रबल समर्थक रहे हैं."
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की भी तस्वीर अपने एक्स पोस्ट में शेयर की. उन्होंने लिखा, "एनएसए माइकल वाल्ट्ज से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा. द्विपक्षीय लाभ सुनिश्चित करने और वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए हमारी दोस्ती को मजबूत करने पर चर्चा की. हम एक सक्रीय और नतीजे निकलने वाले एजेंडे के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









