
PVR-INOX का हो रहा मर्जर, बनेगी देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन
AajTak
दोनों कंपनियों के मर्जर से कोई बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है और कुछ छोटे-मोटे बदलाव ही किए गए हैं. दोनों कंपनियों के मर्ज होने के बाद उनका नाम 'PVR INOX Limited' रख दिया गया है. लेकिन दोनों कंपनियां व्यक्तिगत रूप से अपने पुराने नाम पीवीआर और आईनॉक्स के नाम से ही जानी जाएंगी.
देश की दो सबसे बड़ी मल्टिप्लेक्स चेन पीवीआर और आईनॉक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दोनों का मर्जर हो गया है. दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है और इसी के साथ देश में सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन भी बन गई है. सूत्रों की मानें तो इस मर्जर के बाद कंपनी के पास कुल 1,500 स्क्रीन हो जाएंगी. इतनी ज्यादा स्क्रीन्स भारत में किसी कंपनी के पास नहीं है.
मर्ज हुईं दो बड़ी कंपनीज
दोनों कंपनियों के मर्जर से कोई बड़ा बदलाव नहीं हो रहा है और कुछ छोटे-मोटे बदलाव ही किए गए हैं. दोनों कंपनियों के मर्ज होने के बाद उनका नाम 'PVR INOX Limited' रख दिया गया है. लेकिन दोनों कंपनियां व्यक्तिगत रूप से अपने पुराने नाम पीवीआर और आईनॉक्स के नाम से ही जानी जाएंगी. समझौते के अनुसार, कंपनी में आईनॉक्स के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 16.66 फीसदी की होगी जबकी पीवीआर की 10.62 फीसदी की हिस्सेदारी होगी. इसे लेकर और डिटेल्स भी साझा की गई हैं.
Oscars Academy Awards 2022: 93 साल पहले 15 मिनट में 15 लोगों को मिला था Academy Award, ये थे Oscar जीतने वाले पहले एक्टर
एग्रीमेंट की मानें तो पीवीआर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली होंगे. उन्हें संयुक्त कंपनी के एमडी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और संजीव कुमार एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में होंगे. वहीं INOX के चेयरमैन पवन कुमार जैन बोर्ड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे. इसके अलावा सिद्धार्थ जैन इस कंपनी में नॉन-एग्जक्यूटिव नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
'RRR' की आंधी, 'द कश्मीर फाइल्स' का कोहराम, दोनों फिल्मों की कमाई में इजाफा

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












