
Pushpa The Rise: बस थोड़ा सा सब्र और, इस दिन हिंदी में आ रही अल्लू अर्जुन की मूवी
AajTak
फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. अब फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर तेलुगु में रिलीज कर दिया गया है. लेकिन हिंदी ऑडियंस को भी ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है. मूवी का डब्ड वर्जन भी जल्दी रिलीज होने जा रहा है.
साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों को अब सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ढेर सारा प्यार मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को ही ले लीजिए. फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर किसी भी तरह का शोर नहीं था. मगर फिल्म की रिलीज के बाद तो हर इंसान की लबों पर सिर्फ पुष्पा का ही नाम है. फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. अब फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर तेलुगु में रिलीज कर दिया गया है. लेकिन हिंदी ऑडियंस को भी ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है. मूवी का डब्ड वर्जन भी जल्दी रिलीज होने जा रहा है. The 🔥 is going to burn brighter! Watch #PushpaOnPrime in Hindi, Jan 14@alluarjun #FahadhFaasil @iamRashmika @Dhananjayaka #Suneel #AjayGhosh #RaoRamesh @OG_Jagadeesh @ShatruActor @anusuyakhasba #Sritej #MimeGopi @actorbrahmaji @aryasukku @MythriOfficial #MuttamsettyMedia pic.twitter.com/BsKosSy7RA

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












