
Punjab: CJI गवई पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर SC/ST एक्ट, 100+ सोशल मीडिया हैंडल्स पर FIR
AajTak
सरकार ने बताया कि इन पोस्ट्स में न केवल संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई, बल्कि हिंसा भड़काने, जातीय वैमनस्य फैलाने और न्यायपालिका के प्रति सम्मान को कमजोर करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया.
पंजाब पुलिस ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई को निशाना बनाने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कड़ी कार्रवाई की है. राज्य के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद, पंजाब पुलिस ने विभिन्न थानों में कई FIR दर्ज की हैं.
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि CJI को निशाना बनाने वाली ये पोस्ट न केवल एक उच्च संवैधानिक पद पर हमला करती हैं, बल्कि हिंसा भड़काने और संवैधानिक पद के प्रति सम्मान कम करने की प्रवृत्ति भी दर्शाती हैं.
पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट्स की प्रकृति शांति और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने का सीधा प्रयास करती है. इन पोस्ट और वीडियो में जातिवादी और नफरत भरे भाव शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देना, सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करना और न्यायिक संस्थानों के प्रति सम्मान को कम करना है.
यह भी पढ़ें: CJI गवई पर जूता उछालने वाले वकील पर अरविंद केजरीवाल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
FIR में मुख्य रूप से इन गतिविधियों का ज़िक्र किया गया है:
- एक अनुसूचित जाति के सदस्य के रूप में CJI का जानबूझकर अपमान और उन्हें डराना-धमकाना.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








