
Punjab Board 5th Result 2023 Out: लड़कियां रहीं अव्वल, 5वीं में 99.69% छात्र हुए पास, यहां चेक करें रिजल्ट
AajTak
Punjab Board PSEB 5th Result 2023 Declared: इस परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कों का रिजल्ट ज्यादा अच्छा रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.74 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 99.65 प्रतिशत रहा. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
Punjab Board PSEB 5th Result 2023 Declared: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. PSEB के चेयरमैन डॉ. सतबीर बेदी और वाइस चेयरमैन वरिंदर कुमार भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कहा है कि पंजाब बोर्ड 5वीं परिणाम 2023 के लिए कोई पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा. इस साल 5वीं क्लास के छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत बढ़कर 99.69 प्रतिशत हो गया है.
PSEB अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के आधार पर पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर शाम 5 बजे एक्टिव कर दिया गया है. इस साल 5वीं रिजल्ट का पास प्रतिशतत बढ़कर 99.69% हो गया है. पिछले सास यह पास प्रतिशत 99.62 प्रतिशत रहा था. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
PSEB 5th Class Result 2023: जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट स्टेप 1: सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, 'Punjab PSEB Class 5 Result 2023' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करके हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं.
इस परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कों का रिजल्ट ज्यादा अच्छा रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 99.74 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 99.65 प्रतिशत रहा. ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. पंजाब बोर्ड के मुताबिक सरकारी स्कूलों के कुल 99.69 छात्रों ने परीक्षा पास की जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों के कुल 99.07 छात्रों ने परीक्षा पास की है.
बता दें कि पंजाब बोर्ड 5वीं क्लास की परीक्षाएं 27 फरवरी से 6 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं. इससे पहले परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली थीं, लेकिन भारत में G20 शिखर सम्मेलन के कारण पुनर्निर्धारित की गईं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








