
Punjab 12th Board Exam में पूछा गया सवाल- कब हुई थी AAP की स्थापना, BJP ने जताई आपत्ति
AajTak
PSEB 12th Exam: पंजाब में 12वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा में आम आदमी पार्टी से जुड़े दो सवाल पूछे गए, जिसे लेकर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज की है.
पंजाब बोर्ड परीक्षा का एक पेपर 2 सवालों की वजह से चर्चा में है. दरअसल, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के पॉलिटिकल साइंस विषय के पेपर में आम आदमी पार्टी से जुड़े दो सवाल पूछे गए थे. बोर्ड परीक्षा में पूछे गए इन सवालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे युवाओं को राजनीतिक तौर पर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
यह मामला 4 मार्च को आयोजित की गई पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें आप से जुड़े सवाल पूछे गए थे. इस परीक्षा में आम आदमी पार्टी से जुड़े दो सवाल पूछे गए, जिसमें पहला सवाल है आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई थी? वहीं, दूसरा सवाल है आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का वर्णन करें. इन सवालों के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और इसका विरोध किया जा रहा है.
बीजेपी ने जताई आपत्ति
आप से जुड़े सवालों पर पंजाब में बीजेपी नेता विनीत जोशी ने कहा है कि पंजाब सरकार पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का इस्तेमाल करके युवाओं को राजनीतिक तौर पर प्रभावित करना चाहती है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी से संबंधित सवाल पूछे गए हैं तो इसका मतलब यह भी है कि स्कूलों में आम आदमी पार्टी और उसकी नीतियों और कार्यों के बारे में भी पढ़ाया जाता है.
साथ ही उन्होंने कहा, 'परीक्षा में सिर्फ आम आदमी पार्टी से जुड़े सवाल क्यों पूछे गए हैं और इसमें कांग्रेस अकाली दल और बीजेपी के बारे में भी सवाल पूछा जा सकता था. हम इसे लेकर जल्द एक पत्र भी सरकार को लिखेंगे.'
बता दें कि पीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 के बीच करवाया जा रहा है. वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं, जो 26 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











