
Punjab: चॉकलेट खाने से हुईं खून की उल्टियां, बच्ची की तबीयत बिगड़ी... जांच में पता चली ये बात
AajTak
पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में चॉकलेट खाने के बाद दो बच्चियों की हालत बिगड़ गई. इनमें डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां होने लगीं. परिजनों को जब पता चला कि ऐसा चॉकलेट खाने के बाद हुआ है तो वे तुरंत बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज किया जा रहा है. जो चॉकलेट बच्ची ने खाया, वह पटियाला में खरीदा गया था.
पंजाब में चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां होने लगीं. बच्ची लुधियाना (Ludhiana) की रहने वाली है. उसके लिए चॉकलेट उसी पटियाला (Patiala) शहर से खरीदी गई थी, जहां कुछ दिन पहले केक खाने पर बर्थडे के दिन लड़की की मौत हो गई थी. बच्ची को खून की उल्टियां होने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया.
जानकारी होने के बाद अधिकारी तुरंत उस दुकान पर पहुंचे, जहां से चॉकलेट खरीदी गई थी. जब जांच की गई तो पता चला कि बच्ची को दी गई चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी. फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बच्ची अपने रिश्तेदार के घर पर पटियाला पहुंची थी. बच्ची के रिश्तेदार विक्की ने बताया कि बच्ची राविया लुधियाना से कुछ दिन पहले पटियाला में घर आई थी. जब वह वापस लुधियाना जाने लगी तो उन्होंने बच्ची के लिए एक दुकान से गिफ्ट पैक लिया था, जिसमें कुरकुरे, जूस के अलावा चॉकलेट भी थी. यह सब बच्ची को दिया और वह घर लौट गई.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सामने आया हंसती खेलती बच्ची का VIDEO, दादा ने सुनाया दर्द, बर्थडे केक खाने से कैसे हुई मौत?
विक्की ने बताया कि लुधियाना पहुंचकर बच्ची ने चॉकलेट खाया तो कुछ देर में उल्टियां होने लगीं. पहले परिजनों को लगा कि कोई सामान्य बात है, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई. एक चॉकलेट 22 साल की लड़की ने भी खाया था, उसकी भी तबीयत बिगड़ गई. घरवालों को कुछ शक हुआ तो वे बच्ची को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को CMC हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया, जहां इलाज कराया जा रहा है.
जहां से खरीदी थी चॉकलेट, वहां जाकर क्या पता चला?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







