
Punjab: किसानों ने दी CM भगवंत मान को बहस की चुनौती, कल मंत्रियों-विधायकों के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन
AajTak
एसकेएम ने कहा कि जब भी और जहां भी मुख्यमंत्री फैसला करेंगे, वे पांच किसान नेताओं के साथ बहस में भाग लेने के लिए तैयार हैं. 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विधायकों और मंत्रियों के आवासों के बाहर चेतावनी भरे प्रदर्शन किए जाएंगे.
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पंजाब की एक आपातकालीन बैठक गुरुवार को बलदेव सिंह निहालगढ़, वीर सिंह बरहवान और कुलदीप सिंह गरेवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के रवैये की कड़ी निंदा की गई. इस बात पर स्पष्ट रूप से जोर दिया गया कि उठाई गई मांगें सीधे पंजाब से संबंधित हैं और इनका समाधान केवल मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के जरिए ही हो सकता है.
मुख्यमंत्री द्वारा यह दावा कि ये मांगें केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, पूरी तरह से झूठा माना गया. किसान नेताओं की गिरफ्तारी की भी निंदा की गई और सरकार को संयम से काम लेने और किसानों की चिंताओं को सुनने की सलाह दी गई.बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री को खुली बहस के लिए चुनौती देने का फैसला किया गया.
यह भी पढ़ें: UP: कर्ज में डूबे किसान ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने मृतक पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा
सीएम को दी बहस की चुनौती
एसकेएम ने कहा कि जब भी और जहां भी मुख्यमंत्री फैसला करेंगे, वे पांच किसान नेताओं के साथ बहस में भाग लेने के लिए तैयार हैं. 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विधायकों और मंत्रियों के आवासों के बाहर चेतावनी भरे प्रदर्शन किए जाएंगे. 7 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय समन्वय समितियों की संयुक्त बैठक होगी. एसकेएम की अगली बैठक 15 मार्च को सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ में होगी.
यह भी तय किया गया कि करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन आज शाम तक समाप्त कर दिए जाएंगे. बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्ज गिल, हरिंदर सिंह लाखोवाल, जगवीर सिंह चौहान, हरमीत सिंह कादियान, रमिंदर सिंह पटियाला, समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








