
Pune: स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, अस्पताल में तोड़ा दम, मासूम को देख बिलख पड़े परिजन
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra) के पास पिंपरी-चिंचवड़ में एक छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से गिर गया. घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में म्युनिसिपल स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई. घटना के समय मौजूद छात्रों ने पुलिस को बताया कि सीढ़ी की रेलिंग पर खेलने के दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ. मृतक छात्र का नाम सार्थक कांबले था.
जानकारी के अनुसार, कालेवाड़ी में रहने वाला सार्थक हत्थात्मा चाफेकर विद्यामंदिर स्कूल की आठवीं क्लास में पढ़ता था. करीब बारह बजे वह तीसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग पर खेल रहा था. इस दौरान उसके दोस्तों ने रेलिंग से नीचे उतरने को कहा, लेकिन सार्थक ने ध्यान नहीं दिया. रेलिंग पर चलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा. घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. छात्रों ने जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी.
यह भी पढ़ें: नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्ष के छात्र की छत से गिरकर मौत, पुलिस को आत्महत्या का शक
इसके बाद छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इसी के साथ सूचना बच्चे के परिजनों और पुलिस प्रशासन को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे. छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि सार्थक के नीचे गिरने की जानकारी उसके दोस्तों ने दी थी. नीचे गिरने से सार्थक को गहरी चोट लगी. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिंचवड़ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. (रिपोर्टः श्रीकृष्ण पांचाल)

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






