
PUBG लेकर आ रहा है एक नया मोबाइल गेम New State, जानिए क्या होगा खास
AajTak
PUBG Mobile के क्रिएटर्स एक नया गेम लेकर आ रहे हैं. PUBG New State ये मोबाइल पर खेला जा सकेगा और PUBG Mobile से अलग होगा. इसमें नया गेम प्ले भी देखने को मिलेगा.
PUBG Mobile भले ही भारत में बैन है, लेकिन ये दुनिया भर में पॉपुलर है. हालांकि भारत में भी लोग साउथ कोरियन वर्जन खेलते हैं. बहरहाल, जल्द ही PUBG का एक और नया गेम लॉन्च होने वाला है. इस नए गेम को PUBG: New State नाम दिया गया है. PUBG: New State गेम को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से प्री- रजिस्टर किया जा सकता है. इस गेम को PUBG Studio ने डेवलप किया है. उन्होंने इस गेम का ट्रेलर भी शेयर किया है. PUBG: New State को साल 2051 में सेट किया गया है. जिसमें कई नई गाड़ियां, नए वेपन्स, मैप्स दिए गए है. PUBG: New State को साउथ कोरियन कंपनी Krafton Inc. पब्लिश करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार PUBG: New State गूगल प्ले स्टोर पर प्री रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है. लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए इस गेम को प्री-रजिस्टर करने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है. गेम को ऐप स्टोर पर भी रजिस्टर किया जा सकता है. लेकिन उसमें थोड़ा टाइम लगेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












