
PTI ने पीएम पद के उम्मीदवार का किया ऐलान, इमरान खान ने बढ़ाया उमर अयूब का नाम
AajTak
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. उमर फिलहाल पीटीआई के महासचिव पद पर हैं. पीटीआई की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टों की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मिलकर सरकार बनाने की कवायद में जुटी है.
पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद राजनीतिक अस्थिरता अभी भी हुई है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटीआई ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. उमर फिलहाल पीटीआई के महासचिव पद पर हैं. पीटीआई की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टों की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी मिलकर सरकार बनाने की कवायद में जुटी है.
कौन हैं अयूब खान
उमर अयूब का जन्म 26 जनवरी 1970 को हुआ था. वह देश के पूर्व राष्ट्रपति और फील्ड मार्शल अयूब खान के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. 2002 के आम चुनाव से पहले उमर अयूब ने अपने पिता गौहर अयूब खान के साथ मिलकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) में शामिल हो गए थे. उनके पिता भी नेशनल असेंबली के सदस्य और कई पदों पर सेवाएं दी.
उमर 2002 का आम चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे. वह बाद में वित्त राज्यमंत्री के तौर पर शौकत अजीज कैबिनेट में भी शामिल रहे. लेकिन 2018 में उमर ने इमरान खान की पीटीआई पार्टी में शामिल हो गए थे.वह पीटीआई में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.
PML-N की तरफ से शहबाज शरीफ पीएम पद के उम्मीदवार

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







