
PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग में बवाल, ग्लव्स पर गेंद लगते ही अंपायर ने काटे 5 रन... बुरी तरह भड़के मोहम्मद रिजवान, जानें नियम
AajTak
Ball Hit on cricket gloves in PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में 14 मार्च 2024 को एक मुकाबला पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला गया. इस मैच में एक मौके पर पर मुल्तान सुल्तान्स के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के ग्लव्स पर जैसे ही एक गेंद लगी. अंपायर ने पांच रन पेनल्टी के काट लिए. इस पर रिजवान भड़क उठे.
Ball Hit on cricket gloves in PSL 2024 Match: पाकिस्तान की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) अब अंतिम पड़ाव पर है. 18 मार्च को कराची में होने वाले फाइनल के लिए मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तान्स ने अपनी जगह पक्की कर ली. मुल्तान ने 14 मार्च को कराची में ही खेले गए क्ववालिफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी को 7 विकेट से मसलकर रख दिया.
लेकिन यह मैच अपने परिणाम से ज्यादा एक दिलचस्प वाकये की वजह से चर्चा में आ गया. दरअसल, पेशावर जाल्मी की पारी के दौरान 11वां ओवर मुल्तान के गेंदबाज खुशदिल शाह फेंक रहे थे.
इस ओवर की आखिरी गेंद टॉम कोहलर-कैडमोर फेस कर रहे थे, नॉन स्ट्राइकर पर बाबर आजम थे. खुशदिल ने गेंद फेंकी, जिसे टॉम ने डीप फाइन लेग की दिशा में खेला. विकेटकीपिंग कर रहे रिजवान इस दौरान ग्लव्स उतारकर गेंद पकड़ने के लिए भागे, फिर उन्होंने गेंद को जैसे ही थ्रो किया तो वो उनके ही ग्ल्वस पर जा टकराई. जो वो उतारकर भागे थे.
इस पर अंपायर ने पेनल्टी के तहत कुल 7 रन (2 रन भागकर+ 5 रन पेनल्टी) जोड़ दिए. चूंकि रिजवान का थ्रो उनके विकेटकीपिंग ग्लव्स पर टकराया, इस कारण ये रन सीधे बाबर की टीम पेशावर जाल्मी के खाते में गए.
दरअसल, थ्रो सीधे ग्लव्स पर जा लगा और नियम कहता है कि कीपर अपने ग्लव्स या कोई भी खेल से जुड़ी चीज मैदान पर नहीं छोड़ सकता है. हालांकि, इसके बाद रिजवान काफी देर तक अंपायर अलीम दार से बहस करते हुए देखे गए, पर अंपायर ने उनको समझाया कि यह सब कुछ नियम के अंतर्गत ही हुआ.
Glove in the way 😬❌ Zalmi get penalty runs as a result of this throw 🏏#HBLPSL9 | #KhulKeKhel | #MSvPZ pic.twitter.com/qhjSPMIPBO

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












