
Priyanka Chopra-Nick Jonas के तलाक की खबरें, क्या इस वजह से एक्ट्रेस ने हटाया पति का नाम?
AajTak
प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने के पीछे कई वजहों को टटोला जा रहा है. अनुमान है कि प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को रोस्ट करने के लिए ये एक्शन लिया है. अगर निक जोनस नहीं तो अपने फैंस को रोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस ने ऐसा किया है. हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई से ये तो प्रियंका ही बेहतर बता पाएंगी.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें हैं. ये सारा बवाल तब शुरू हुआ जब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा बायो से पति निक जोनस का सरनेम 'जोनस' हटाया. देसी गर्ल के इस एक्शन ने 'निकयंका' फैंस को सुपर कंफ्यूज कर दिया है. तलाक की खबरों पर कपल का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












