
Priyanka Chopra के रेस्टोरेंट में खाना खाकर खुश हुए Vicky Kaushal-Katrina Kaif, लिखा- Sona न्यूयॉर्क की वाइब्स पसंद आई
AajTak
कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर मनीष गोयल और पति विक्की कौशल के साथ एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में तीनों सोना रेस्टोरेंट के अंदर खड़े हैं. कटरीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'घर से दूर एक घर. सोना न्यूयॉर्क की वाइब्स बहुत पसंद आई. प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह तुम जो भी करती हो, बेमिसाल होता है.'
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों न्यूयॉर्क में समय बिता रहे हैं. दोनों इंस्टाग्राम पर लगातार अपने वेकेशन की फोटोज को शेयर कर रहे हैं. फोटोज में विक्की और कटरीना को घूमते हुए तो देखा ही गया है, साथ ही दोनों खाने का भी लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. अब कटरीना और विक्की, प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना पहुंच गए हैं.
कटरीना ने खाया प्रियंका के रेस्टोरेंट का खाना
कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर मनीष गोयल और पति विक्की कौशल के साथ एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में तीनों सोना रेस्टोरेंट के अंदर खड़े हैं. कटरीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'घर से दूर एक घर. सोना न्यूयॉर्क की वाइब्स बहुत पसंद आई. प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह तुम जो भी करती हो, बेमिसाल होता है.'
कटरीना और विक्की के सोना रेस्टोरेंट जाने से प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश हुईं. उन्होंने कटरीना कैफ की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर किया और लिखा, 'लव यू. मैं बहुत खुश हूं कि तुम लोग वहां जा पाए. सोना हमेशा आपका स्वागत करता है. #homeawayfromhome.'
शादी के 6 महीने बाद Katrina Kaif ने दी गुड न्यूज! 2 महीने की प्रेग्नेंट होने की खबर, जानें क्या है सच?
सोना रेस्टोरेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की फोटोज शेयर की गई हैं. इन फोटोज में कपल गोयल और शेफ हरी नायक के साथ खड़ा नजर आया. फैंस को कपल के फोटोज काफी पसंद आ रहे हैं. फैंस दोनों को क्यूट और बेस्ट बता रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












