
Prithiviraj chauhan Teaser: इंतजार खत्म, आ रहा है हिंदुस्तान का शेर पृथ्वीराज चौहान
AajTak
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी चिल्लर की स्टारर फिल्म पृथ्वीराज चौहान का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है जिसमे मानुषी संयोगिता की भूमिका निभाएंगी.
पृथ्वीराज चौहान फिल्म के ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार था रिलीज होते ही ट्रेलर ने 1 लाख से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं. टीजर की शुरूआत पृथ्वीराज चौहान के इंट्रो से होता है जिसमें बताया गया कि पृथ्वीराज चौहान कितने बहादुर थे जिसके पाछे 100 सेना, 100 सामन्त, वचन और वतन के लिए सिर कटाने को तैयार हों वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान होता है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












