
Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू को तेजस्वी यादव ने बताया 'मूर्ति', कहा- किसी ने उन्हें बोलते देखा क्या?
AajTak
बिहार की विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का खुलकर समर्थन किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति भवन में मूर्ति की जरूरत नहीं है. यशवंत सिन्हा को बोलते सुना होगा.
देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है. नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के भी कई दलों का साथ मिल गया है वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी राजनीतिक दलों को अपने पाले में करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं.
यशवंत सिन्हा का अब बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है. बिहार की विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी के विधायक तेजस्वी यादव ने यशवंत सिन्हा का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति भवन में मूर्ति की जरूरत नहीं है. हमलोग राष्ट्रपति चुनने जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि आपने यशवंत सिन्हा को बोलते सुना होगा. छोटी मुंह बड़ी बात बोलनी तो नहीं चाहिए लेकिन एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार को आपने कभी बोलते नहीं सुना होगा. उन्होंने कहा कि हमने तो नहीं सुना कभी. तेजस्वी यादव ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि जबसे उनको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है कहीं.
तेजस्वी यादव का ये बयान यशवंत सिन्हा के बिहार दौरे के बाद आया है. यशवंत सिन्हा ने बिहार की राजधानी पटना पहुंचकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की थी. यशवंत सिन्हा ने भी विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा था कि राष्ट्रपति को रबर स्टांप नहीं होना चाहिए. राष्ट्रपति को चाहिए कि वे प्रधानमंत्री को बुलाएं और उनकी गलतियां बताएं. अपने अधिकारों का उपयोग करें.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







