
Pornography Case: गहना वशिष्ठ से पूछताछ करेगी पुलिस, कुंद्रा की फिल्मों में कर चुकी हैं काम
AajTak
गहना वशिष्ठ शुरू से ही इस मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट करती आ रही हैं. उनका कहना है कि राज कुंद्रा पोर्न नहीं बल्कि बोल्ड एंड एरॉटिक फिल्में बनाते थे.
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है. शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद अब क्राइम ब्रांच ने इस केस में तीन और लोगों को समन भेजा है. मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने के केस में तीन लोगों ने पूछताछ करेगी. इसमें गहना वशिष्ठ का नाम भी शामिल है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












