
Pornographic Case में रिहा होंगे Raj Kundra! बेल अर्जी में दी थीं ये दलीलें
AajTak
पोर्नोग्राफिक केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेस मैन राज कुंद्रा रिहा कर दिए जाएंगे. मुंबई के आर्थर रोड जेल में राज कुंद्रा हैं, जिन्हें 19 जुलाई को पोर्नोग्राफिक केस में गिरफ्तार किया गया था. अपनी बेल याचिका में राज कुंद्रा ने कहा कि उन्हें बेवजह इस केस में घसीटा जा रहा है. जबकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और जांच इस मामले में पहले ही पूरी हो चुकी है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गिरफ्तार 9 लोगों को पहले ही बेल दे दी गई है. इस पर देखें आजतक संवाददाता पंकज उपाध्याय की ये रिपोर्ट.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












