
Poonam Pandey Lock Upp: शराब पीकर रात में पीटता था पति, हुआ था ब्रेन हैमरेज, पूनम पांडे ने किया खुलासा
AajTak
पूनम पांडे ने कंगना रनौत के शो लॉकअप में अपनी जिंदगी का सच बयां किया. पूनम पांडे ने अपने एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे को लेकर शॉकिंग चीजें बताईं. पूनम पांडे के इन खुलासों को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
कंट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत की जेल में कैद हैं. शो लॉकअप में पूनम पांडे ने अपनी शादी के डार्क सीक्रेट्स शेयर किए. पूनम में एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे की करतूत सबको बताई. साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो ब्रेन हैमरेज का शिकार हुई थीं.
पूनम ने बताया कि कैसे सैम बॉम्बे उन्हें पीटा करते थे. एक्ट्रेस ने दावा किया कि सैम काफी कंट्रोलिंग थे. वे उन्हें किसी भी रूम में अकेले रहने की इजाजत नहीं देते थे. घर में अपना फोन तक इस्तेमाल नहीं करने देते थे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












