
Pooja Banerjee ने 'कुमकुम भाग्य' को कहा अलविदा, मार्च में पहले बच्चे को देंगी जन्म
AajTak
पूजा बनर्जी मार्च 2022 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. बच्चे के जन्म को लेकर पूजा और उनके हसबैंड काफी एक्साइटेड हैं. पूजा बेताबी से अपने बच्चे की पहली झलक पाने का इंतजार कर रही हैं. ऐसे में डिलीवरी से पहले उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कह दिया है.
कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी प्रेग्नेंट हैं. पूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. डिलीवरी से पहले पूजा बनर्जी ने टीवी के मोस्ट फेमस शो कुमकुम भाग्य को अलविदा कह दिया है. पूजा के किरदार को शो में काफी पसंद किया गया है. उनके शो छोड़ने की खबर से एक्ट्रेस के फैंस निराश हैं, लेकिन उनके बेबी के जन्म को लेकर फैंस अभी से खुशियां भी मना रहे हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












