
Pollution Update: बिहार के कई शहरों में प्रदूषण से बुरा हाल, यूपी के फिरोजाबाद-बरेली की हवा में खुलकर लें सांस, जानें AQI
AajTak
बिहार में हवा बहुत जहरीली हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 16 नवंबर (बुधवार) को सुबह करीब 7 बजे बेतिया का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 430, बेगुसराय का 425, सीवान का 416 और पुर्णिया में 414 दर्ज किया गया. वहीं, यूपी के फिरोजाबाद के विभव नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 दर्ज किया गया. जानें अन्य इलाकों का हाल.
UP-Bihar Pollution: बिहार के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति आज (16 नवंबर) भी चिंताजनक बनी हुई है. दिल्ली के मुकाबले यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक ने रफ्तार पकड़ी हुई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में हालात बेहतर हैं. बिहार के 4 शहरों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. वहीं, 10 शहरों में AQI 300 के पार है, जो बेहद खराब स्थिति है. आइयें जानते हैं, उत्तर प्रदेश और बिहार की हवा का हाल.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 16 नवंबर (बुधवार) को सुबह करीब 7 बजे बेतिया का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 430, बेगुसराय का 425, सीवान का 416 और पुर्णिया में 414 दर्ज किया गया. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
Bihar AQI Today: बिहार के कई जिलों की एयर क्वालिटी
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां की हवा में काफी सुधार है, जो दिल्ली, बिहार के मुकाबले अच्छी स्थिति में है. यूपी में काफी इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ है. वहीं कुछ इलाकों में स्थिति संतोषजनक बनी हुई है.
UP AQI Latest Updates: फिरोजाबाद में बहुत साफ हवा
बरेली के सिविल लाइन्स में एक्यूआई 92 दर्ज किया गया. फिरोजाबाद के विभव नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 दर्ज किया गया. हालांकि बरेली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 और फिरोजाबाद औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 94 दर्ज हुआ.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








