
PoK दोबारा हासिल करने का प्लान तैयार! जानें- क्या है कश्मीर के समाधान का 'मोदी फॉर्मूला'
AajTak
लंदन में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर के सवाल पर जयशंकर को नर्वस करने की कोशिश की, लेकिन जयशंकर के जवाब ने पूरे पाकिस्तान की बोलती ही बंद कर दी, जयशंकर ने दो टूक कह दिया कि PoK पर पाकिस्तान ने चोरी से कब्जा किया. बता दें कि ब्रिटेन के दौरे पर गए जयशंकर लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे, तभी उनसे कश्मीर को लेकर सवाल हुआ. और उनका जवाब वायरल हो गया है.
PoK यानी जम्मू-कश्मीर का वो इलाका जिस पर पाकिस्तान ने धोखे से कब्जा कर लिया. सारी दुनिया PoK की हकीकत जानती है, जहां की जनता अपने ही हक के लिए रोज सड़कों पर भटकती रहती है. PoK के लोग भले ही परेशान हों, उस पल को कोस रहे हों, जब उनके सपनों पर पाकिस्तान ने चोरी से कब्जा कर लिया. फिर भी पाकिस्तान गाहे-बगाहे कश्मीर का राग कहीं भी छेड़ देता है.
लंदन में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर के सवाल पर जयशंकर को नर्वस करने की कोशिश की, लेकिन जयशंकर के जवाब ने पूरे पाकिस्तान की बोलती ही बंद कर दी, जयशंकर ने दो टूक कह दिया कि PoK पर पाकिस्तान ने चोरी से कब्जा किया. बता दें कि ब्रिटेन के दौरे पर गए जयशंकर लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे, तभी उनसे कश्मीर को लेकर सवाल हुआ. और उनका जवाब वायरल हो गया है.
कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान ने पिछले 70 साल तक भारत को परेशान किया. अमेरिकी पिछलग्गू होने का फायदा उसने भारत को परेशान करने के लिए उठाया. दशकों तक दोनों देशों के बीच के रिश्ते कश्मीर के इर्दगिर्द ही तय होते रहे, लेकिन 5 अगस्त 2019 के बाद एक झटके में सबकुछ बदल गया.
जम्मू कश्मीर का हल निकालने के लिए मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पहला बड़ा कदम रखा. फिर कश्मीर में विकास को बहाल कर दूसरा और चुनाव करवाकर तीसरा कदम पूरा किया. अब बस जम्मू कश्मीर के समाधान का आखिरी चरण बाकी है. जिसमें PoK का दोबारा भारत में मिलना बाकी है.
ट्रंप की वापसी से दुनियाभर में उथल-पुथल
डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से दुनियाभर में उथल-पुथल है. पाकिस्तान को लगता है कि बात-बात पर उबाल खाने वाले ट्रंप के कार्यकाल में कश्मीर का राग छेड़कर भारत के लिए परेशानी खड़ी की जा सकती है, लेकिन जयशंकर ने बता दिया कि ट्रंप के आने से कुछ भी बदलने नहीं जा रहा. दुनिया में भले ही बदलाव हो रहे हों, लेकिन मोदी सरकार की PoK को लेकर नीति में रत्तीभर भी अंतर नहीं आया है, क्योंकि इससे पहले भी जयशंकर की तरफ से PoK को लेकर ऐसा ही जवाब आया था. जब जयशंकर ने कहा था कि सीरीज के पार्ट टू का इंतजार करिए. लेकिन इस बार जयशंकर की तरफ से इस जवाब को और सीधे तरीके से दिया गया, जिसके बाद पाकिस्तान में खलबली मचनी तय है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







