
PM Modi Speech in Copenhagen: पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में दिया 'चलो इंडिया' का नारा, कहा-'ये काम आप जैसे राष्ट्रदूतों को करना है'
AajTak
PM Modi Speech in Copenhagen: डेनमार्क में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से अहम मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब वहां पर रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. बेला सेंटर में बड़ी संख्या में आए भारतीय समुदाय के लोगों से अपनी मन की बात कर रहे हैं. कल सोमवार को भी मोदी द्वारा जर्मनी में रहे भारतीय समुदाय से बात की गई थी. तब उन्होंने अपनी सरकार की सफलता बताने से लेकर भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की थी. वहां मौजूद भारतीय समुदाय से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डेनमार्क और भारत के रिश्ते काफी मजबूत हैं. उन्होंने बताया है कि उनकी डेनमार्क पीएम के साथ जो मुलाकात हुई है, उस वजह से दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्ते और खास बनने वाले हैं. संबोधन में पीएम ने कोरोना काल का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर जरूर पड़ा है लेकिन भारत ने एक निर्णायक भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि अगर भारत द्वारा मेड इन इंडिया वैक्सीन नहीं बनाई जाती, तो इस संकट में दुनिया का क्या होता? उनकी माने तो भारत द्वारा पूरी दुनिया को इस मुश्किल समय में वैक्सीन और दवाई दी गई है. साथ ही, पीएम मोदी ने 'चलो इंडिया' का नारा दिया और कहा कि 'हर साल आप 5 विदेशी दोस्तों को भारत भेजिए'. देखें ये वीडियो.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








