
PM Modi In Nepal: चीन को मिलेगा करारा जवाब, क्या है मोदी की नेपाल यात्रा का प्लान
AajTak
पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल यात्रा के दौरे पर हैं. सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीएम मोदी का नेपाल के लुंबिनी में दौरा है. लुंबिनी को भगवान बुद्ध का जन्म स्थल कहा जाता है और इस अवसर पर पीएम मोदी भारत-नेपाल की दोस्ती को आध्यात्मिक एंगल से मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे. यही वजह है कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक और आध्यत्मिक रिश्तों का केंद्र लुंबनी की माना जाता है. पीएम मोदी की ये नेपाल यात्रा चीन को बहुत चुभती नजर आ रही है. पीएम मोदी की नेपाल यात्रा से एक तरफ भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी तो दूसरी तरफ इस यात्रा से चीन को कूटनीतिक जवाब भी दिया जाएगा. चीन पिछले कई वर्षों से 8 अरब डॉलर की मदद से दक्षिणी तिब्बत से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक सीमा पार रेलवे बनाना चाहता है. इसके अलावा लुंबिनी प्रोजक्ट के तहत चीन नेपाल में सड़कें, रेलवे लाइन और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है लेकिन भारत की ये यात्रा नेपाल से चीन के कई व्यापारिक रिश्तों पर कैंची चला सकती है. देखें ये वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












