
PM Modi In Germany: पीएम मोदी का जर्मनी में भारतीयों ने किया स्वागत, लगे मोदी... मोदी... के नारे
AajTak
PM Modi in Germany: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंच चुके हैं. यहां उनका भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया. भारत वापस आने के दौरान पीएम मोदी यूएई की यात्रा पर भी जाएंगे, जहां वो यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे.
PM Modi in Germany: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जर्मनी पहुंचे हैं. पीएम मोदी यहां जी-7 की बैठक में शामिल होने पहुंचे. जर्मनी पहुंचने पर भारतीयों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई. उधर, समर्थकों की भीड़ देखने के बाद पीएम मोदी उनके बीच पहुंच गए और उनसे मुलाकात कर अभिवादन स्वीकार किया.
पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनके स्वागत में खड़े भारतीय उनसे मिलने को उत्सुक दिखे. भारतीयों ने कहा कि पीएम मोदी का जर्मनी में स्वागत है. उधर, आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी G7 देशों और अतिथि देशों के साथ पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी G7 और अतिथि देशों के साथ बैठक करेंगे और समकालीन मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
कार्यक्रम के मुताबिक, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री 28 जून, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए जाएंगे.
बता दें कि शेख खलीफा का निधन पिछले महीने की 13 तारीख को हुआ था. शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. G7 शिखर सम्मेलन का निमंत्रण भारत और जर्मनी के बीच मजबूत और करीबी साझेदारी के लिए है. पीएम मोदी बीते 2 मई को जर्मनी दौरे पर गए थे.
मई में भी जर्मनी के दौरे पर गए थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मई के पहले सप्ताह में यूरोप (Europe) की यात्रा पर गए थे. इस दौरान उनकी यात्रा की शुरुआत जर्मनी (Germany) से हुई थी. इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में डेनमार्क (Denmark) और फ्रांस (France) की भी यात्रा पर गए थे. प्रधानमंत्री ने जर्मनी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए थे. साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने अपनी सरकार के सुधारों को गिनाते हुए बिजनेस लीडर्स (Business Leaders) से भारतीय युवाओं में इन्वेस्ट करने की अपील भी की थी.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










