
PM से भी ज्यादा पावर, पूरे PAK का होगा रिमोट कंट्रोल... फिर भी आसिम मुनीर को किस बात का सता रहा डर?
AajTak
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोन विधेयक पारित करने की तैयारी में है, जिनसे आसिम मुनीर की शक्तियों का दायरा बढ़ने वाला है. विपक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि इससे संविधना की बुनियाद हिल जाएगी.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की शक्तियां लगातार बढ़ रही हैं. मई महीने में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई थी. लेकिन इन सबके बीच विपक्षी पार्टियां शहबाज शरीफ सरकार और मुनीर के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोन विधेयक पारित करने की तैयारी में है, जिनसे आसिम मुनीर की शक्तियों का दायरा बढ़ने वाला है. विपक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि इससे संविधान की बुनियाद हिल जाएगी.
शहबाज शरीफ द्वारा प्रस्तावित 27वें संवैधानिक संशोधन से पाकिस्तान की सरकारी संस्थाओं के बीच शक्तियों का संतुलन बदलेगा, विशेष रूप से इससे सेना की भूमिका और मजबूत होगी. इस संशोधन के जरिए एक अत्यधिक शक्तिशाली पद चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनाने का प्रावधान है, जो पद सेना प्रमुख के पास होगा. इस तरह मुनीर संवैधानिक रूप से सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों सेनाओं के सर्वोच्च प्रमुख भी बन जाएंगे.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि 27वें संशोधन के बाद फील्ड मार्शल को आजीवन विशेषाधिकार मिल जाएंगा और उनके खिलाफ उनके पूरे जीवन में कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकेगा. आसिम मुनीर अपने ही कारनामों से इतने डरे हुए हैं कि वह अपने चारों ओर सुरक्षा की एक दीवार खड़ी कर रहे हैं. उन्हें डर है कि देश की जो बदहाली उन्होंने की है, उसके लिए उन्हें कटघरे में खड़ा होना पड़ेगा इसलिए वो खुद के लिए आजीवन सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं.
इस संशोधन में एक फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट (FCC) स्थापित करने का भी प्रस्ताव है, जो सुप्रीम कोर्ट की कुछ शक्तियां भी अपने हाथ में ले लेगा, जिनमें संविधान की व्याख्या करना और संघ तथा प्रांतों के बीच होने वाले विवादों का निपटारा शामिल है.
राजनीतिक विश्लेषक हबीब अकरम ने इसकी तुलना जनरल जिया-उल-हक के आठवें संशोधन से करते हुए कहा कि 27वें संशोधन के बाद पाकिस्तान के राजनीतिक विवादों का समाधान अदालतों की पहुंच से बाहर हो जाएगा. इससे कटुता बढ़ेगी और इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







