
PM मोदी SVAMITVA योजना के तहत प्रॉपर्टी मालिकों को कल बांटेंगे 50 लाख प्रॉपर्टी कार्ड्स
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SVAMITVA योजना के तहत 50 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड्स का वितरण करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सुधार और प्रॉपर्टी विवादों को कम करने में मदद मिलेगी. ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर 3.1 लाख गांवों में सर्वेक्षण पूरा किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 200 जिलों के 46,000 से ज्यादा गांवों में प्रॉपर्टी मालिकों को SVAMITVA योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी कार्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन करेंगे.
SVAMITVA योजना की शरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ग्रामीण भारत में आर्थिक सुधार लाने के लिए की थी. इस योजना के तहत गांव में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘रिकॉर्ड ऑफ राइट्स’ प्रदान किया जााएगा.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को PM मोदी की सौगात, केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का किया शिलान्यास
SVAMITVA योजना के लाभ
यह योजना प्रॉपर्टी के मोनेटाइजेशन, बैंक लोन के जरिए संस्थागत लोन को सक्षम करने, संपत्ति से संबंधित विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टीज और प्रॉपर्टी टैक्स के बेहतर मूल्यांकन की सुविधा देने और ग्रामीण स्तर की योजनाओं को सक्षम बनाने में मदद करती है.
SVAMITVA योजना के तहत किए सर्वे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












