
PM मोदी से आज शाम मुलाकात करेगा विदेश से लौटा डेलिगेशन, मीटिंग से पहले कराना होगा कोविड टेस्ट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शाम उनके आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. सूत्रों के मुताबिक डेलिगेशन के सदस्यों के लिए कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. ये कदम सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज शाम उनके आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. सूत्रों के मुताबिक डेलिगेशन के सदस्यों के लिए कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. ये कदम सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी मंगलवार शाम 7:30 बजे उन डेलिगेशन के लीडर्स से मुलाकात करेंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर के तहत विदेशों में भारत का संदेश लेकर गए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री डेलिगेशन के अनुभव और फीडबैक लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सभी सांसदों के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे.
इस प्रतिनिधिमंडल को खासतौर पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद को लेकर दुनिया के सामने बेनकाब करने का टास्क दिया गया था. सात प्रमुख सांसदों को टीम लीड का टास्क दिया गया था, जिनमें शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (JDU), बैजयंत पांडा (भाजपा), कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके), सुप्रिया सुले (NCP-एसपी) और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे शामिल थे.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का एक ग्रुप अमेरिका गया था. यात्रा के दौरान विभिन्न देशों में भारतीय नजरिए को मजबूती से पेश किया. डेलिगेशन के प्रमुख सांसदों में कांग्रेस के शशि थरूर के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सरफराज अहमद, तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) के गंटी हरीश मधुर बलयोगी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और बीजेपी के तेजस्वी सूर्या शामिल थे.
थरूर के नेतृत्व वाला डेलिगेशन अमेरिका से लौटा
सूत्रों के मुताबिक मीटिंग के दौरान सांसद अपने अनुभव साझा करेंगे और विदेशों में मिली प्रतिक्रियाओं को प्रधानमंत्री के सामने पेश करेंगे. इनके अलावा शशि थरूर की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल भी आज दोपहर 2:45 बजे देश लौट आया है, जो बैठक के लिए ताजी जानकारियों के साथ प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करेगा.
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी करेंगे शिरकत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












