
PM मोदी यूपी से जापान ले गए थे ये खास तोहफा, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को किया भेंट, CM योगी ने दिया धन्यवाद
AajTak
japan quad summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जापान में क्वाड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को एक खास तोहफा भेंट किया. इसके अलावा क्वाड में शामिल दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी पीएम मोदी की ओर से गिफ्ट दिए गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) एक खास तोहफा भेंट किया. बाइडेन को पीएम मोदी ने यूपी के मथुरा से संबंधित ठकुरानी घाट की थीम पर बना एक सांझी कलाकृति भेंट की. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है.
यूपी के सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका के माननीय राष्ट्रपति जो बाइडेन जी को लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली, मथुरा की प्रसिद्ध 'सांझी' कलाकृति भेंट कर जनपद की लोक कला को वैश्विक पटल पर गौरवभूषित किया है. समस्त प्रदेश वासियों की ओर से आपका हृदय से आभार प्रधानमंत्री जी!''
दरअसल, हाथ से कागज पर उकेरे जाने वाली कला 'सांझी' उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की एक विशिष्ट कला शैली है. भगवान कृष्ण की कहानियों को प्रदर्शित करने वाले डिजाइन पारंपरिक तौर पर 'स्टेंसिल' में बनाए जाते हैं. कैंची या ब्लेड के इस्तेमाल से इन इन 'स्टेंसिल' को करके काटा जाता है और सांझी को अक्सर कागज की पतली शीट पर उकेरा जाता है.
बता दें कि पीएम मोदी ने क्वाड में शामिल देश जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, योशिरो मोरी और शिंजो आबे को पत्तामदै रेशम की चटाई भेंट की. पत्तामदै गांव तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित है. यहां तमिरापरानी नदी के तट पर उगने वाली कोरई घास से रेशम की चटाई बुनी जाती है.
इसके साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित पीएम एंथनी अल्बनीज को मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली गोंड कला की पेंटिंग भेंट की. गोंड पेंटिंग आदिवासी कला के विशिष्ट रूपों में से एक है. अमूमन एमपी में गोंड समुदाय के लोगों के घरों की दीवारों और फर्श पर इस तरह की पेंटिंग्स उकेरी जाती हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







