
PM मोदी ने सुनाई G20 में बाइडेन और मोहम्मद बिन सलमान के हाथ मिलाने की कहानी
AajTak
पीएम मोदी ने विदेश नीति पर बात की. उन्होंने खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते बेहतर होने और अन्य देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में पर्सनेलिटी पॉलिटिक्स के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डिप्लोमेसी अगर प्रोटोकॉल में फंसी रहेगी तो हम लोग परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. डिप्लोमेसी की ताकत भी इनफॉर्मल में भी है. प्रोटोकॉल में ऐसा नहीं है. इसमें बहुत पोजिशनिंग होती है कि पहले कौन आएगा, कौन हाथ मिलाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित G20 में अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडेन और साऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के हाथ मिलाने के पीछे की कहानी सुनाई. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि एक ग्लोबल गुड के लिए काम करता है और अपने निजी कारण नहीं होते हैं तो आप दुनिया को ऑनबोर्ड ले सकते हैं. मेरी कोशिश ये थी कि मुझे बताइए कि G8 और G20 पैदा कैसे हुआ. जिन मुद्दों को लेकर पैदा हुआ, उनसे हटना नहीं है. इस पर सब मुझसे सहमत हुए.
पीएम ने कहा कि कुछ लोगों से मुझे व्यक्तिगत बातचीत की जरूरत थी, मैंने वो भी की. कुछ शब्दों के आग्रह थे, उन्हें मैंने समझाने का प्रयास किया. दूसरा मेरा इरादा था कि मैं लास्ट डे और लास्ट सेशन में नहीं करूंगा. मैं इतना जल्दी करूंगा कि लोग सरप्राइज कर जाएंगे. इसलिए मैंने दूसरे ही दिन पहले ही सत्र में डिक्लेरेशन वाला काम कर दिया. तो जो नेगेटिव अनुमानों के आधार पर सारा जी20 घसीटने की कोशिश होती थी, मैं इसको किसी भी हालत में चौंका देना चाहता था. ये मेरी रणनीति थी और ये सफल हुई.
उन्होंने कहा कि जहां तक दुनिया के तमाम देशों को क्यों लेकर आए साथ. इसकी बात है तो सिल्क रूट की चर्चा हम बहुत समय से सुनते आए हैं. सिल्क रूट किसने बनाया, कैसे बना, कोई इतिहास मौजूद नहीं है. बस ये चल पड़ा. हम लोगों ने IMEC (कॉरिडोर) की दिशा में जो काम किया है, ये बहुत बड़ा गेम चेंजर बनने वाला है और आने वाले हजारों साल इसका प्रभाव रहने वाला है. उसमें सबको विश्वास हुआ कि हां ये सही तरीका है. इसमें गल्फ कंट्री का भी पॉजिटिव रोल था. भारत को भी भूमिका निभाने का मौका मिला. यूएस-यूरोप हमारे साथ थे. सबको लगा कि ठोस पॉजिटिव आउटपुट निकलेगा तो हम उसको लेकर मिलते थे. स्वाभाविक था कि साऊदी प्रिंस और प्रेजिडेंट बाइडेन के साथ मेरे अच्छी मित्रता है तो मैं किसी का भी हाथ भी पकड़ सकता हूं, किसी की बात भी करा सकता हूं.
पीएम मोदी ने विदेश नीति पर बात की. उन्होंने खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते बेहतर होने और अन्य देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में पर्सनेलिटी पॉलिटिक्स के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डिप्लोमेसी अगर प्रोटोकॉल में फंसी रहेगी तो हम लोग परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. डिप्लोमेसी की ताकत भी इनफॉर्मल में भी है. प्रोटोकॉल में ऐसा नहीं है. इसमें बहुत पोजिशनिंग होती है कि पहले कौन आएगा, कौन हाथ मिलाएगा.
पीएम मोदी ने बताया 2047 का क्यों करते हैं जिक्र
भाषणों में 2024 नहीं 2047 लक्ष्य है, इसके जिक्र को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि 2024 और 2047, दोनों अलग-अलग हैं. जब देश आजादी के 75 साल बाद अमृत महोत्सव मना रहा था, उसी समय मैंने ये विषय सबके सामने रखना शुरू किया था आज से एक दो वर्ष पहले कि 2047 को देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे. स्वभाविक रूप से ऐसे माइलस्टॉन होते हैं, वो एक प्रकार से नया उत्साह भरते हैं और नए संकल्प के लिए व्यक्ति को भरते हैं. जो अब हम 100 साल आजादी के पूरे करेंगे तो इस 25 साल का सर्वाधिक उपयोग हम कैसे करेंगे. हर कोई अपना एक लक्ष्य बनाए. जैसे एक ग्राम प्रधान लक्ष्य बनाए कि वह 2024 तक अपने गांव में इतना कुछ करेगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







