
PM मोदी ने विदेश से लौटे डेलिगेशन से की मुलाकात, PAK टेररिज्म को बेनकाब करने के मिशन का लिया फीडबैक
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व यात्रा कर चुके मल्टी-पार्टी डेलिगेशन से मुलाकात की. डेलिगेशन के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को मल्टी-पार्टी डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को पेश करने के मकसद से वैश्विक राजधानियों का दौरा किया है. इस मिशन में वर्तमान सांसद, पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे. डेलिगेशन ने नए संकल्प के साथ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाइयों को दुनिया के सामने रखा.
इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने अनुभव शेयर किए, और सभी ने पीएम को अपना फीडबैक दिया. केंद्र सरकार ने पहले ही इन सात प्रतिनिधिमंडलों के काम को सराहा है, जिनमें 50 से ज्यादा लोग शामिल थे. इनमें अधिकांश वर्तमान सांसद थे. प्रतिनिधिमंडल ने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से मुलाकात की, 'शहीद स्मारक' की एक स्मृति चिन्ह भेंट की
एस जयशंकर पहले ही कर चुके हैं डेलिगेशन से मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पहले ही इन प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और उन्होंने उनके प्रयासों की प्रशंसा की है, जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को वैश्विक स्तर पर लेकर गए.
सत्तारूढ़ गठबंधन के चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व बीजेपी के दो सांसदों, जेडी(यू) के एक और शिवसेना के एक सांसद ने किया. वहीं, तीन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व विपक्ष के सांसदों ने किया, जिनमें कांग्रेस, डीएमके और एनसीपी(एसपी) के सदस्य शामिल थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












