
PM मोदी ने पूरी की मुराद... कुवैत में 101 साल के पूर्व IFS अधिकारी से की मुलाकात
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा, 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. यह यात्रा कुवैती अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर हुई थी. शनिवार को कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने 101 साल के पूर्व IFS अधिकारी से मुलाकात की.
कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 101 वर्षीय मंगल सेन हांडा से मुलाकात की. मंगल सेन हांडा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी हैं. हांडा की नातिन द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अपील के बाद पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा, 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. यह यात्रा कुवैती अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर हुई थी. शनिवार को कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत की.
कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी एक होटल में गए, जहां उन्होंने मंगल सेन हांडा से विनम्रतापूर्वक मुलाकात की. हांडा की नातिन श्रेया जुनेजा द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए अनुरोध के बाद यह मुलाकात आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अपने नाना को प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया था.
श्रेया ने एक्स पर लिखा था, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र से विनम्र अनुरोध है कि वे कल कुवैत में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान मेरे 101 वर्षीय नानाजी, पूर्व आईएफएस अधिकारी से मिलें. नाना मंगल सेन हांडा आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं. विस्तृत जानकारी आपके कार्यालय को ईमेल कर दी गई है."
प्रधानमंत्री मोदी ने मीटिंग के लिए तुरंत हां कह दिया. उन्होंने जवाब में लिखा, "बिल्कुल! मैं कुवैत में मंगल सेन हांडा जी से मिलने के लिए उत्सुक हूं."
अपने एक्स पोस्ट पर प्रधानमंत्री से प्रतिक्रिया पाकर श्रुति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उनका दिल जीत लिया है और उनके नाना बहुत खुश हैं. उन्होंने पोस्ट किया, "आपसे प्रतिक्रिया पाकर बहुत खुशी हुई, सर! आपने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है. नानाजी खुश हैं और उनकी मुस्कान हमारे लिए बहुत मायने रखती है. हम इस दयालु व्यवहार के लिए बहुत आभारी हैं."

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








