
PM मोदी ने ट्रंप के गाजा प्लान का किया स्वागत, नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व की भी जमकर तारीफ
AajTak
ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण के तहत इजरायल और हमास कैदियों की अदला-बदली के लिए राजी हो गए हैं. पीएम मोदी ने ट्रंप की इस पहल का स्वागत किया है और कहा, 'हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा का स्वागत किया, जिसमें ट्रंप ने कहा कि इजरायल और हमास ने गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. साथ ही पीएम ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व की जमकर तारीफ की है.
पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता में बढ़ोतरी से गाजा के लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही ये स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा.
गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति: PM मोदी
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. ये प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा.'
पीएम मोदी के अलावा ट्रंप के इस कदम का यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, कतर, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देशों ने भी समर्थन किया है. पीएम का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के कुछ घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी 20-सूत्री गाजा शांति योजना के पहले चरण की घोषणा की थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








