
PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां: SC-ST छात्रों के लिए MBBS सीटों में भारी वृद्धि, 10 सालों में खुले 387 मेडिकल कॉलेज
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान एससी-एसटी-ओबीसी समुदायों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई पहलों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 780 हो गई है. एससी छात्रों के लिए MBBS सीटें 7,700 से बढ़कर 17,000 हो गईं. मोदी ने कहा कि हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी और हर दिन एक नई आईटीआई खुली है. उन्होंने आयुष्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे कैंसर का समय पर इलाज संभव हो रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












