
PM मोदी को मिला इजरायली संसद का 'सर्वोच्च सम्मान', बने मेडल पाने वाले पहले वैश्विक नेता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की संसद 'नेसेट' के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर मेडल' से नवाजा गया है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं. खास बात यह है कि पीएम मोदी फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों के सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए हैं.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद Knesset को संबोधित किया. इस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के सर्वोच्च संसदीय सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' (Speaker of the Knesset Medal) से नवाजा गया है.
यह सम्मान पाने वाले वह दुनिया के पहले नेता हैं. यह पदक उन्हें उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिया गया है.
पीएम मोदी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह दुनिया के उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शुमार हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा है.
गौर करने वाली बात ये है कि साल 2018 में पीएम मोदी को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' प्रदान किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फिलिस्तीन का सबसे बड़ा सम्मान है. बुधवार को इजरायल की संसद में मिला यह मेडल साबित करता है कि भारत ने मध्य-पूर्व की जटिल राजनीति में अपनी स्वतंत्र और ठोस पहचान बनाई है.
यह भी पढ़ें: 'आपकी वजह से नहीं...', संसद से वॉकआउट के बाद PM मोदी से बोले इजरायल के विपक्षी नेता
सम्मान पाकर भावुक हुए पीएम मोदी सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विनम्रता के साथ इजरायल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "मैं नेसेट मेडल पाकर गहराई से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं. यह सम्मान किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत और इजरायल के बीच अटूट दोस्ती और हमारे साझा मूल्यों को दर्शाता है."

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







