
PM मोदी की मौजूदगी में लगे राहुल गांधी के नारे, वेल में आए सांसद... बजट सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में क्या-क्या हुआ?
AajTak
बजट सत्र के अंतिम लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी संसद पहुंचे थे. पीएम मोदी की मौजूदगी में विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत भी दी.
लोकसभा में कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए और राहुल गांधी के समर्थन में, अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. महज छह मिनट के भीतर ही लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा आसन की ओर से कर दी गई.
लोकसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य मंत्री भी सदन में मौजूद थे. पीएम मोदी की मौजूदगी में विपक्षी कांग्रेस और डीएमके के सांसद वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई.
उन्होंने वेल में आकर नारेबाजी कर रहे सांसदों से कहा कि ये व्यवहार लोकतंत्र और संसद की उच्चकोटि की मर्यादाओं के लिए ठीक नहीं है. स्पीकर ने कहा कि आप सदन की मर्यादा गिरा रहे हैं. ये व्यवहार देश के लिए भी अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि ये सदन हमेशा उच्चकोटि के डिबेट और डिस्कशन के लिए जाना जाता रहा है. लेकिन आप चरणबद्ध तरीके से सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं जो ठीक नहीं है.
स्पीकर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है और सदन या देश के लिए भी ठीक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि सदन की मर्यादा बनी रहनी चाहिए. ये सदन डिबेट और डिस्कशन के लिए है. स्पीकर ने कहा कि मैंने आपको हमेशा बोलने का भरपूर मौका दिया है. लोकसभा स्पीकर की इन बातों का हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों पर कोई असर नहीं पड़ा.
कांग्रेस और डीएमके के अधिकतर सदस्य काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे. विपक्षी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन वेल में जारी रहा. विपक्ष के हंगामे का शोर नहीं थमता देख स्पीकर ओम बिरला ने सदन में इस सत्र के दौरान हुए कामकाज का लेखा-जोखा रखा और फिर राष्ट्रगीत के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
बीजेपी सांसदों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







