
PM मोदी की अर्जेंटीना यात्रा: राष्ट्रपति मिलेई के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, बोका स्टेडिमय का भी करेंगे दौरा
AajTak
PM नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना दौरे पर बारे में जानकारी देते हुए भारतीय राजदूत ने बताया कि पीेएम मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगे, जहां भारतीय समुदाय उनका स्वागत करेगा. अगले दिन वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी उनके साथ होंगे. इसके बाद वह राष्ट्रपति मिलेई के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो से अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम की इस यात्रा को भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है, क्योंकि ये पिछले पांच दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.
यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का तीसरा पड़ाव है. इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो जा चुके हैं. इसके बाद वे ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अंतिम चरण में नामीबिया की यात्रा करेंगे.
भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने समाचार एजेंसी को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगे, जहां भारतीय समुदाय उनका स्वागत करेगा. अगले दिन वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी उनके साथ होंगे.
इसके बाद पीएम मोदी की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. वार्ता के बाद राष्ट्रपति मिलेई उनके सम्मान में दोपहर का भोज आयोजित करेंगे. फिर वे अर्जेंटीना के प्रसिद्ध बोका जूनियर्स स्टेडियम का दौरा करेंगे और अर्जेंटीनी फुटबॉल संस्कृति को करीब से देखेंगे.
'मील का पत्थर है पीएम की यात्रा'
राजदूत अजनीश कुमार ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर बताया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की ये यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील का पत्थर है. यह यात्रा 50 वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद हो रही है. भारत और अर्जेंटीना 2019 से रणनीतिक साझेदार हैं. प्रधानमंत्री ने नवंबर में ब्राजील में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. यह दौरा उन चर्चाओं को मजबूत करेगा.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?









